मुझे कोरोना के लक्षण है, मुझे क्या करना चाहिए ?

पहले चेक करें
फिर टेस्ट करें

अगर आपके परिवार में कोई भी बीमार है तो घबराएं नहीं, सिर्फ नीचे दी गयी बातों का ध्यान रखें

जब कोरोना के लक्षण दिखें

अगर आपको या आपके परिवार में किसी को बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने मे कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देते हैं या किसी विदेष यात्री या कोविड-19 रोगी के संपर्क में आये हैं तो सबसे पहले चेक करें।

पहले चेक करें- अपने स्थानीय डॉक्टर, मोहल्ला क्लिनिक या 1031 पर

पहले चेक करवाने के लिए आप अपने स्थानीय या मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर से सलाह लें जो आपकी जाँच कर के बतायेंगे कि आपको टेस्टिंग की जरूरत है या नहीं और साथ ही आपके निकटतम ‘कोविड टेस्टिंग सेन्टर’ की जानकारी भी देंगे, जहाँ जरूरत होने पर आपकी टेस्टिंग की जायेगी। आप 1031 पर कॉल कर के भी इन सेन्टरों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

फिर टेस्ट करें-दिल्ली सरकार के 21 नये ‘कोविड टेस्टिंग सेन्टर’ पर

कोविड टेस्टिंग सेन्टर पर डॉक्टर आपको बताएंगे कि क्या आपको कोरोना के लिए टेस्ट करने की आवश्यकता है। आपका सेम्पल वहीं लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा जायेगा। पॉजिटिव  टेस्ट आने वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह अनुसार कोविड अस्पतालों , कोविड केयर सेन्टर या कोविड हेल्थ सेन्टर में भेजा जाएगा।

ये दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित COVID-19 जांच केंद्र (CTCs) हैं।

Google मानचित्र पर इसे खोलने के लिए प्रत्येक स्थान नाम पर क्लिक करें –

This is a list of all the Private Labs that are testing patients for COVID-19