Call Doc Hindi

जहां एक ओर COVID-19 महामारी ने सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान अपनी तरफ़ खींच लिया है, वहीं दूसरी ओर अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है । इसको संज्ञान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने कॉलडॉक ऐप के साथ हाथ मिलाया ताकि दिल्ली में 24×7 मुफ्त ऑनलाइन चिकित्सा कंसल्टेशन सेवाएं शुरू की जा सकें और लोगों को उनकी गैर-आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से डॉक्टरों से जुड़ने में मदद मिल सके।

कॉलडॉक ऐप क्या है?

CallDoc एक क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म है जो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इस ऐप के ज़रिए, यूज़र वीडियो/ऑडियो/चैट पर डॉक्टर से कनेक्ट हो कर मोबाइल एप का इस्तेमाल कर फोन पर कंसल्टेशन ले सकता है।

कॉलडॉक ऐप कितना विश्वसनीय है?

दिल्ली सरकार के 100 से अधिक डॉक्टरों ने कॉलडॉक ऐप पर खुद को पंजीकृत किया है जो किसी भी मरीज़ को मुफ्त कंसल्टेशन प्रदान करेंगे। इनमें दिल्ली मेडिकल काउंसिल के डॉक्टरों के साथ-साथ दिल्ली सरकार के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस (यूसीएमएस) और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) के डॉक्टर भी शामिल हैं।

क्या हम कॉलडॉक ऐप पर किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं?

मरीज़ अपनी गैर आपातकालीन चिकित्सा ज़रूरतों के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से दूर से डॉक्टरों से जुड़ सकते हैं। इसके माध्यम से मरीज़ सामान्य चिकित्सकों के साथ-साथ किसी भी समय घर से विशेषज्ञों से भी कंसल्टेशन ले सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली के 100 से अधिक डॉक्टरों ने दिल्ली निवासियों को कंसल्टेशन देने के लिए CallDoc में शामिल हो गए हैं।

कॉल डॉक ऐप का उपयोग कैसे करें?

1. ऐप डाउनलोड करें

2. नाम, विशेषता आदि के आधार पर डॉक्टर का चयन करें

3. परामर्श के उद्देश्य का उल्लेख करें

4. रिपोर्ट अपलोड करें 

5. वीडियो/ऑडियो कॉल या पाठ के माध्यम से डॉक्टर के साथ कंसल्टेशन में शामिल हों

6. परामर्श के बाद दवाई की पर्ची तुरंत प्राप्त करें

प्ले स्टोर पर इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें:

आईओएस पर इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें: